Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

iTV समूह के इस चैनल में मैनेजिंग एडिटर नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार मुकेश राजपूत

रिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार राजपूत को लेकर सूचना है कि उन्हें बतौर मैनेजिंग एडिटर आईटीवी समूह के इंडिया न्यूज (हरियाणा-हिमाचल प्रदेश) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मुकेश कुमार राजपूत इससे पहले सूर्या समाचार में बतौर एडिटर इन चीफ अपनी भूमिका निभा रहे थे. बीते माह ही उन्होंने सूर्या समाचार से इस्तीफा दिया था. वे इस चैनल की रि-लॉन्चिंग से इसके साथ जुड़े थे.

सूर्या समाचार से पहले वह न्यूज18 हरियाणा में एडिटर और खबरें अभी तक में एडिटर इन चीफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

दूरदर्शन से साल 1995 में करियर की शुरूआत करने वाले मुकेश राजपूत को मीडिया फील्ड में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने सहारा समय, वॉयस ऑफ इंडिया, पी7 न्यूज में काम करते हुए न्यूज इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन