Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब के रितेश अनुपम अध्यक्ष और प्रेम शंकर मिश्रा महासचिव बने

मुजफ्फरपुर : प्रेस क्लब के महात्मा गाँधी सभागार में प्रेस क्लब मुजफ्फरपुर का चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व सम्मति से मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से रितेश अनुपम (आज तक रिपोर्टर) चुने गये।

प्रेम शंकर मिश्रा महासचिव (दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ), कोषाध्यक्ष पद पर अजय पांडेय (हिंदुस्तान टाइम्स रिपोर्टर), उपाध्यक्ष पद पर अजय शाही (राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो चीफ), संयुक्त सचिव पद पर संजीव कुमार (इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर) का चुनाव किया गया। अध्यक्ष रितेश अनुपम ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पत्रकारों के हित में काम करने की बात कही। इस अवसर पर काफी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं प्रिंट मिडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष

    July 3, 2018 at 5:54 pm

    मुजफ्फरपुर का सर्कस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन