Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

कृष्ण कल्पित ने आरोप खारिज करते हुए माफ़ी मांगने से इनकार किया तो तत्‍काल ‘रेज़िडेंसी’ समाप्‍त कर उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया गया!

“नई धारा” एफबी हैंडल-

‘नई धारा राइटर्स रेजीडेन्‍सी’ के बारे सोशल मीडिया में हो रही चर्चा पर ‘नई धारा’ ने अब तक बहुत कुछ नहीं कहा, क्योंकि जाँच की शुरुआत में ही शिकायतकर्ता ने उनकी निजता बनाये रखने का अनुरोध किया था, और कानूनी तौर पर निजता उनका हक भी है। अब जबकि शिकायतकर्ता ने स्वयं अपने सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक रूप से इस विषय में बात की है, हम कुछ और बातें आपके साथ साझा करना चाहते हैं। उनकी पोस्‍ट में ही साफ है कि हमने वही कदम उठाए, जिनका उन्‍होंने अनुरोध किया था।

सबसे पहले, तो हम ‘राइटर्स रेज़िडेंसी’ में हुई इस घटना, उसके सार्वजनिक होने और सोशल मीडिया में शिकायतकर्ता की पहचान को उजागर करने, उनका चरित्र हनन करने की भर्त्‍सना करते हैं। हम अपने प्रतिभागियों की निजता, सुरक्षा और सम्‍मान के प्रति प्रतिबद्ध हैं और शुरुआत से ही शिकायतकर्ता के साथ खड़े रहे हैं तथा अब भी खड़े हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की थी कि या तो कृष्ण कल्पित लिखित तौर पर माफ़ी मांगें, या फिर उन्हें कार्यक्रम से हटा दिया जाए। जांच के दौरान कृष्ण कल्पित ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद तत्‍काल प्रभाव से उनकी ‘रेज़िडेंसी’ समाप्‍त कर दी गई और उन्‍हें वापस जाने के लिए कह दिया गया। अगले दिन वे रेजीडेन्‍सी से जा चुके थे।

शिवांगी गोयल ने रेज़िडेंसी जारी रखनी चाही और वे आज भी हमारी अतिथि हैं। वे रेज़िडेंसी की पहले से निर्धारित अंतिम तिथि तक यहां रहेंगी। वे ‘नई धारा’ द्वारा इस मामले पर कार्यवाई से पूर्णतः संतुष्ट हैं। चौतरफा दबावों के बीच भी इस नीति पर कायम रहने के लिए हमारी सम्‍मानित अतिथि ने लिखित तौर पर हमारे इस रुख की सराहना की है।

हमें उम्‍मीद है कि यह वक्तव्य चली आ रही तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन