Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुंबई में नवभारत का सबसे ज्यादा सर्कुलेशन, हमारा महानगर दूसरे स्थान पर!

प्रातःकाल तीसरे, जागरूक टाइम्स चौथे, नवभारत टाइम्स पांचवे और यशोभूमि छठवें स्थान पर

आरटीआई से हुआ खुलासा, अंग्रेजी में टाइम्स आफ इंडिया और मराठी में महाराष्ट्र टाइम्स टॉप पर

पत्रकारो और गैर पत्रकारों के लिए मजीठिया वेज बोर्ड को अमल में लाने के लिए माननीय सुप्रींम कोर्ट के आदेश के बाद  भले समाचार पत्र मालिक घाटे का दुखड़ा रो रहे हैं वही भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण के तहत कार्यरत डी ए वी पी ने  मुंबई के निर्भीक पत्रकार और और आर टी आई कार्यकर्त्ता शशिकांत सिंह को मुंबई के हिंदी समाचार पत्रो के बारे में जो आर टी आई के तहत मांगे जाने पर जानकारी उपलब्ध करायी है वह चौकाने वाली है। इस सूचना के मुताबिक मुंबई में हिंदी में नवभारत का सबसे ज्यादा सर्कुलेशन है, हमारा महानगर दूसरे स्थान पर, प्रातःकाल तीसरे, जागरूक टाइम्स चौथे, नवभारत टाइम्स पांचवे स्थान पर और यशोभूमि छठवें स्थान पर है। सरकारी विज्ञापन रिपोर्ट के मुताबिक़ ये सभी हिंदी के समाचार पत्र बड़े श्रेणी के समाचार पत्र हैं।

हिंदी दैनिक नवभारत का सर्कुलेशन 2 लाख 96 हजार 639 है। नवभारत का सरकारी विज्ञापन रेट 112.48 रुपये है। इसी तरह हमारा महानगर का सर्कुलेशन 2 लाख 50 हजार 891 है। इसका सरकारी रेट 95.13 है। डी ए वी पी ने एक साल पहले का ये आकड़ा उपलब्ध कराया है जिसके मुताबिक़ प्रातः काल का सर्कुलेशन 2 लाख 24 हजार 906 है और इसका सरकारी विज्ञापन रेट 85.28 है। जागरूक टाइम्स का सर्कुलेशन 174916 और सरकारी विज्ञापन रेट 66.32 है। नवभारत टाइम्स का सर्कुलेशन 138869 है जबकि उसका सरकारी विज्ञापन रेट 52.66 है। यशोभूमि 6ठें स्थान पर है। इसका सर्कुलेशन 1 लाख 14 हजार 321 है और इसका सरकारी विज्ञापन रेट 43.35 है। आज का आनंद 1 लाख 10 हजार 34 और सरकारी विज्ञापन रेट 41.72 है।

इसी तरह टाइम्स आफ इंडिया अंग्रेजी में नंबर वन पर है। इसका सर्कुलेशन 8 लाख 47 हजार 301 बताया गया है और इसका सरकारी बिज्ञापन रेट 321.28 है। दूसरे नंबर पर मुम्बई मिरर है जिसका सर्कुलेशन 6 लाख 2 हजार 460 और सरकारी बिज्ञापन रेट 228.44है। तीसरे स्थान पर डीएनए है जिसका सर्कुलेशन 4 लाख 95 हजार 33 और सरकारी बिज्ञापन रेट 187.71 है। हिन्दुस्तान टाइम्स चौथे नंबर पर है। इसका सर्कुलेशन 413515 है और सरकारी विज्ञापन रेट 156.80 है। मराठी दैनिक में महाराष्ट्र टाइम्स नंबर वन पर है। इसका सर्कुलेशन 2 लाख 86 हजार 279 है जबकि उसका सरकारी विज्ञापन रेट 108.55 है। लोकसत्ता दूसरे नंबर पर है जिसका सर्कुलेशन 222161 है जबकि सरकारी विज्ञापन रेट 84.24 है। प्रहार 150582 सर्कुलेशन के साथ तीसरे और लोकमत 135911 के साथ चौथे तथा मुम्बई चौफेर 130071 सर्कुलेशन और 49.32 सरकारी विज्ञापन रेट के साथ पांचवे नंबर पर है ।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई कार्यकर्त्ता
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन