Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवीन बने स्पेशल करेस्पांडेंट, योगेश पांडेय की नई पारी, सीमा लखनऊ पहुंचीं

अमर उजाला समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रहे तेजतर्रार पत्रकार नवीन पांडेय ने नई पारी की शुरुआत कर दी है.

वे R 9 TV चैनल के देहरादून स्टेट ब्यूरो में स्पेशल कोरोस्पोंडेंट बनाए गए हैं.

उन्होंने इस चैनल में ज्वाइनिंग के बाद नोएडा में 8 दिन ट्रेनिंग की.

नवीन पाण्डेय 20 साल तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे. अब वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में छलांग लगा चुके हैं.

अमर उजाला में रहते हुए नवीन हरिद्वार, सहारनपुर समेत कई जिलों के ब्यूरो चीफ रहे. वे मेरठ, नोएडा में भी कार्यरत रहे हैं.

अमर उजाला छोड़ने के बाद कुछ वक्त तक उन्होंने विश्व वार्ता अखबार में काम किया लेकिन यहां की कार्यपद्धति से उनका मन-मिजाज मेल न खाया सो इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ सकते हैं- किसकी साजिश के चलते अमर उजाला से नवीन पांडेय को देना पड़ा इस्तीफा?

पत्रकार योगेश पांडेय ‘इंडिया वाच’ पहुंचे

लखनऊ से पत्रकार योगेश पांडेय अब इस न्यूज चैनल में दिखेंगे नए अंदाज के साथ… योगेश पांडेय पूर्व में कई न्यूज चैनलों में निभा चुके हैं जिम्मेदारी …

लखनऊ के पत्रकार योगेश पांडेय ने ने अब लखनऊ से प्रसारित ‘इंडिया वाच’ न्यूज चैनल का दामन थाम लिया है। योगेश पांडेय ने ‘इंडिया वाच’ न्यूज चैनल में नए अंदाज़ में दिखेंगे दरअसल उन्हें यहां न्यूज एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगेश पांडेय इससे पहले ‘साधना प्राइम न्यूज़’,’ हिन्दी ख़बर’ व ‘न्यूज इंडिया’ आदि न्यूज़ चैनलों में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सीमा गुप्ता को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी, कई अन्य के भी कार्य में बदलाव

नोएडा। अभी तक गाजियाबाद-एनसीआर का कार्यभार संभाल रही युवा पत्रकार सीमा गुप्ता को नई जिम्मेदारी से नवाजा गया है। 5वें स्थापना दिवस के मौके पर सीमा गुप्ता को समाचार टुडे के प्रधान संपादक अमित सैनी ने सीमा गुप्ता को उत्तर प्रदेश का स्टेट हेड बनाकर लखनऊ भेजा है। अब से सीमा गुप्ता लखनऊ ऑफिस से ही उत्तर प्रदेश की खबरों पर नज़र बनाए रखेंगी। सीमा गुप्ता के अलावा राजेश गुप्ता को मर्केंटिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वासू प्रजापति और सुनील कश्यप को ऑफिस में आउटपुट की जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दें कि आरती मीडिया इंफोटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूपी के मुजफ्फरनगर से वेब चैनल समाचार टुडे प्रसारित किया जा रहा है, जिसने 15 अक्टूबर को 5 साल पूरे कर लिए हैं। डिजिटल मीडिया की दुनिया में नित नए आयाम स्थापित करने वाले समाचार टुडे को अब आप जियो टीवी, एमएक्स प्लेयर, डेली हंट, वेबसाइट्स और एप के जरिए चौबिसों घंटे लाइव देख सकते हैं। लगातार आगे बढ़ रहे समाचार टुडे अब अपना आधार बढ़ाने में लगा हुआ है। शायद ये ही वजह है कि सीमा गुप्ता को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बिहार चुनाव को लेकर भी चैनल की पूरी तैयारी है। जिसकी जिम्मेदारी नवीन को दी गई है। नवीन को केवल बिहार-झारखंड ही नहीं, बल्कि दिल्ली की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब को लेकर भी तैयारियां चल रही है। इन प्रदेशों में भी जल्द ही ऑफिस खोले जाएंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन