Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर पंजाब के मैग्जीन हेड एन नवराही का इस्तीफा, पत्रिका के नेशनल न्यूज़रूम में ज्वाइन किया

भास्कर के मैग्जीन हेड 10 साल से थे भास्कर के साथ… इंदौर भास्कर से खबर है कि वहां से पंजाब के मैग्जीन हेड एन नवराही ने भास्कर से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले दस साल से भास्कर से जुड़े हुए थे। भास्कर के साथ अपनी पारी उन्होंने 2006 में जालंधर से शुरू की थी। इसके बाद वे लुधियाना और चंडीगढ़ भी रहे।

जानकारी के अनुसार जब पूरे ग्रुप की मैग्जीन को सेंट्रलाइज्ड करके इंदौर से प्रकाशित करना शुरू किया गया तो नवराही को इंदौर में बुला लिया गया। श्री नवराही भास्कर के ग्रुप एडीटर कल्पेश याज्ञनिक के खास माने जाते रहे हैं, जस कारण ग्रुप में उनका काफी दबदबा था। श्री नवराही गंभीर पत्रकार माने जाते हैं और पंजाबी के कवि हैं। इनकी देखरेख में पंजाब में मैग्जीन काफी चर्चित हुई। जानकारी के अनुसार श्री नवराही ने अपनी अगली पारी राजस्थान पत्रिका के नेशनल न्यूज रूम नोएडा से शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन