Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी की वेबसाइट से राजीव मिश्र ने दिया इस्तीफा

एनडीटीवी की वेबसाइट से राजीव मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत थे. राजीव पिछले 10 सालों से एनडीटीवी से जुड़े रहे हैं. एनडीटीवी की वेबसाइट के लॉन्च के साथ ही राजीव का एनडीटीवी में सफर शुरू हुआ था जो अब समाप्त हो गया है. उन्होंने चार सदस्यों की टीम के साथ एनडीटीवीखबर की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई थी.

बीते 10 सालों में एनडीटीवी खबर ने नित नए मुकाम हासिल किए. राजीव का पत्रकारिता में 17 सालों का अनुभव है. वे यहां से पहले लोकमत समाचार, दैनिक भास्कर, नॉर्दर्न इंडिया पत्रिका और यूनाइटेड भारत अखबार में अहम पदों और जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं. राजीव मिश्रा की नई पारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह कुछ समय के लिए लखनऊ में रिसर्च का काम करेंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन