Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेहा कोठारी और रवि प्रकाश के बारे में सूचनाएं!

मीडिया और टेलीविजन जगत में शीर्ष स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा हुई है। श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2025 को हुई बैठक में नेहा कोठारी को कंपनी का अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक (गैर-कार्यकारी एवं महिला निदेशक) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी, जो कंपनी के सदस्यों की स्वीकृति के अधीन है।

नेहा कोठारी एक अनुभवी कॉर्पोरेट रणनीति विशेषज्ञ हैं। उनके पास चार्टर्ड अकाउंटेंसी और वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com) की डिग्री है। उन्होंने बाजार विश्लेषण, प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति निर्धारण और बिजनेस मॉडल इनोवेशन में अपनी दक्षता सिद्ध की है। उनके नेतृत्व में विभिन्न कंपनियों ने अपने परिचालन में उल्लेखनीय सुधार किए हैं।


आईटीवी नेटवर्क ने मीडिया इंडस्ट्री के सीनियर प्रोफेशनल रवि प्रकाश को प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है। वह दिल्ली से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। रवि प्रकाश को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

इससे पहले वह ‘न्यूज नेशन नेटवर्क प्रा.लि.’ में कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने ‘डिज्नी यूटीवी नेटवर्क’, ‘बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया’, ‘एनडीटीवी मीडिया’ और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी इस नियुक्ति को नेटवर्क के व्यवसायिक विस्तार और विज्ञापन क्षेत्र में मजबूती लाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन