Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ नेशन की पूरी इंग्लिश डिजिटल टीम फायर, 15 से ज्यादा लोग सड़क पर!

लॉक डाउन के साइड इफेक्ट भयानक हैं। कोरोना और लॉक डाउन का बहाना लेकर धड़ाधड़ छँटनी की जा रही है। मीडिया कम्पनियों को तो वैसे भी छँटनी करने का कोई बहाना चाहिए। न्यूज़ नेशन चैनल से भी कई लोगों के निकाले जाने की सूचना अभी अभी मिली है।

बताया जा रहा है कि न्यूज़ नेशन की पूरी इंग्लिश डिजिटल टीम को ही प्रबंधन ने गुड बॉय बोल दिया है। इस टीम में 15 से ज्यादा लोग थे। इस टीम को हेड वरुण शर्मा कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक प्रबन्धन ने बिना किसी को समय दिए, अचानक ही फायर कर दिया। बस एक मेल भेजा। कोरोना संकट, लॉक डाउन और आर्थिक संकट का हवाला देते हुए। फिर सबको जाने को कह दिया।

मीडिया हाउसेज की तानाशाही को बस इसी बात से समझा जा सकता है कि वे न तो पीएम की बात को मानते हैं और न किसी नियम कानून को।

पीएम मोदी ने कोरोना काल में इम्प्लाइज को जोड़े रखने, उन्हें सपोर्ट-हेल्प करने की बात इम्पलॉयर्स से कही। इस बाबत आदेश भी जारी हुआ। पर आदेशों को आईना दिखा रहे हैं खुद मीडिया हाउस ही, जो दुनिया भर को नियम कानून नैतिकता का पाठ पढ़ाते रहते हैं।

न्यूज़ नेशन से निकाले गए 15 से ज्यादा कर्मियों में एक मीडिया कर्मी ऐसा भी है जिसके जुड़वा बच्चे गुवाहाटी के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। पत्नी को समय पूर्व डिलीवरी के चलते बच्चों को वेंटीलेटर पर रखना पड़ा। कहाँ इस शख्स को आर्थिक मदद देनी थी, पर कम्पनी ने उल्टे बाहर निकाल दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. jitender bhati

    April 12, 2020 at 2:53 pm

    अच्छा रहा हम तो वहां के हालातों से परेशान होकर पहले ही अपनी स्वेच्छा से निकल गए,अब राम भरोसे है ऐसा संस्थान

  2. user

    April 13, 2020 at 11:55 am

    🙁

  3. Arvind Kumar

    April 13, 2020 at 1:37 pm

    ये कैसे कर सकता हैं कोई अगर ऐसा कोई करता है तो उसे सरकार को दखल देना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन