Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ नेशन में भयंकर छँटनी, सभी विभागों से 40 लोग निकाले गए

न्यूज नेशन संस्थान ने 20 नवंबर को रातो-रात टीवी और डिजिटल से बहुत से कर्मचारियों को निकाल दिया है। कल रात महिला कर्मचारियों के रोने और चीखने की आवाजों से पूरा न्यूज नेशन ऑफिस गूंज रहा था। जिन लड़के और लड़कियों को अचानक बेरोजगार कर दिया गया वो पैनिक हो गए, बहुत से रोने लगे और कुछ लोग कुछ भी बोलने और समझने की हालत में नहीं थे।

सभी काम करते हुए कर्मचारियों को अचानक सीट से उठने कहा गया कि अपना सामान लें और अभी संस्थान छोड़कर जाएं। सभी से आईडी कार्ड जमा करवा लिए गए। एचआर हेड रोहित तिवारी के मुताबिक कोस्ट कट या ले ऑफ की वजह से मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। 

इस लिस्ट में वो लोग भी शामिल हैं जिन्हें संस्थान ने हाल में अप्रजेल दिया है। ऐसी खबर है कि क्लोज 14 के तहत ऐसा किया गया है जो सिर्फ प्रोविजन के कर्मचारियों पे लागू होता है फिर भी पे रोल के लोगों को बिना नोटिस और रीजन दिए टर्मिनेट कर दिया गया। युवा कर्मचारी अचानक बेरोजगार हो गए और फूट फूट के रोने लगे इनमें लड़कियों का बुरा हाल था।

प्रियराग वर्मा, तरुण, नवीन, मनोज शर्मा पर आरोप लगा है कि इन्होंने अपने रवैये से संस्थान में लोगो का जीना हराम कर दिया था। इन सबसे अधिकतर महिला कर्मचारी त्रस्त हो गई थी। एक के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने कार में बदसलूकी और छेड़छाड़ की शिकायत की थी जिस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

फीमेल कर्मचारियों की बढ़ती कंप्लेंट के बाद इनने अपनी जॉब बचाने को स्टाफ रिप्लेस करके छंटनी करवाई है। ऊपर ओहदे पे बैठे लोग सब तमाशा देख रहे हैं। यहां बात न्यूज नेशन के एडिटर इन चीफ मनोज गैरोला और मैनेजमेंट हेड संजय कुलश्रेष्ठ ने संस्थान के सम्मान और गरिमा को बेच दिया है।

2024 में किसी मीडिया संस्थान का नीचता के इस लेवल पर गिर जाना इंसानियत मर जाने या सीना ठोक कर गुंडई करने जैसा है। 

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन