Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज स्टेट एमपी सीजी चैनल से छह पत्रकारों ने दिया इस्तीफा

न्यूज नेशन ग्रुप के रीजनल चैनल न्यूज स्टेट मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से खबर है कि यहां छह पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है.

बताया जाता है कि इन लोगों में से ज्यादातर ने नए लांच होने वाले चैनल टाइम्स नाऊ नवाभारत हिंदी और कुछ ने जी न्यूज और न्यूज24 एमपी सीजी के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

News State मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ से इस्तीफा देने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं- रितेश मिश्रा, प्रियेश जैन, रहबर हसन, सुनील पटेल. ये सभी टाइम्स नाऊ नवभारत चैनल के साथ जुड़े हैं.

वैद्यनाथ झा इस्तीफा देने के बाद zee न्यूज में जा रहे हैं. समीर के बारे में पता चला है कि वे आज तक जा रहे हैं.

बताया जाता है कि इस्तीफा देने की कतार में कुछ और लोग भी हैं.

सूत्रों का कहना है कि न्यूज स्टेट चैनल में कर्मियों की हालत काफी खराब है. कुछ दिनों पहले दर्जन भर लोगों को बाहर करने का फरमान उपर से आया था. उसमें से कुछ लोग न्यूज24 एमपी सीजी में चले गए थे क्योंकि वहां नियुक्तियां चल रही थीं. पर कुछ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा.

न्यूज रूम में स्टाफ डरा हुआ है. जिसे जहां मौका मिल रहा है, वहां के लिए निकल ले रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन