Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल में सेलरी नहीं मिली


न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल का हाल बेहद ख़राब होता जा रहा है. जब से माधव तिवारी और रमन पांडे आए हैं, स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. मई की सेलरी भी अब तक नहीं आई है. जो लोग अपनी सेलरी के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें कहा जाता है कि ऑफ़िस आए हो तो काम करना ही होगा.

कुछ लोग मजबूर हैं इसलिए काम करने को विवश हैं. चैनल में कई महीनों से एसी भी ख़राब पड़ा है. चैनल में मालिकाना हक़ को लेकर भी कन्फ़्यूज़न बना रहता है. ये वही चैनल है जिसमें कभी ‘बोट बाइक’ के नाम पर पैसा ऐंठने वाला राठी भी शामिल था. पहले राठी और विजेन्दर दोनों इस चैनल के पार्टनर थे. फिर विजेन्दर अकेले इस चैनल को देख रहे हैं.

राठी फ़िलहाल जालसाज़ी के आरोप में जेल की हवा खा रहा है. कुछ दिनों पहले ये हल्ला था कि विजेन्दर को संदीप गिरी के तौर पर एक नया फ़ाइनेंसर मिल गया है. इसके बाद कई अच्छे लोगों को ये कहकर चैनल से जोड़ा गया कि अब सैलरी समय पर आएगी और चीज़ें बेहतर होंगी. लेकिन कोई भी बदलाव नहीं हुआ. जो नए लोग चैनल के साथ जुड़े थे, वह भी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

न्यूज वल्ड इंडिया में कार्यरत रहे एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन