Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस खबर पर न्यूज़1इंडिया को एक्स पर ट्रोल कराया जा रहा है!

न्यूज1इंडिया नामक चैनल को एक्स पर ट्रोल किया जा रहा है. लोग इस चैनल और इसकी खबर को लेकर ऊल-जलूल बीते कर रहे हैं. आप एक दफा एक्स पर झांक आइये और लोगों को पढ़ आइए.

खैर, बताया जा रहा है कि नोएडा से संचालित इस न्यूज चैनल में एक फर्जी खबर चला दी गई. आरोप है कि चैनल ने एक जमीन मालिक को सिर्फ इसलिए भू-माफिया घोषित कर दिया, क्योंकि उसे इस जमीन पर किसी और को कब्जा कराना था. जिसके चलते चैनल ने न तो जमीन मालिक का पक्ष लिया और न ही कोई कागजात खंगाले. बल्कि चैनल द्वारा उल्टा जमीन पर कब्जा खाली कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की बात भी सामने आई है.

इधर बुजुर्ग संपत्ति मालिक, जिसका नाम श्रीनिवास शर्मा बताया जा रहा है, उनका भी वीडियो वायरल है. वह न्यूज1इंडिया की खबर और इसके द्वारा लगे आरोपों पर, उनके पास जमीन के मजबूत कागज होने का दावा कर रहे हैं. यह सब होने के बाद चैनल की जमकर थू-थू हो रही है. फिलहाल जमीन मालिक ने चैनल पर कार्रवाई करने की मांग की है.

आप देखें चैनल पर चला यह फेक वीडियो, उसके बाद जमीन मालिक क्या कह रहा है उसे सुने…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन