Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी न्यूज24 का पत्रकार, मदद की अपील

न्यूज 24 के पत्रकार का कल देर रात एक्सीडेंट हो जाने की सूचना सामने आई है. पत्रकार गाजियाबाद के वृंदावन हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जहां थोड़ी देर पहले उनका ऑपरेशन किया गया है.

गाजियाबाद के रहने वाले पत्रकार हरविंदर सिंह ढिल्लन अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए हैं.

भड़ास को न्यूज इंडिया में कार्यरत वीडियो जर्नलिस्ट मो. अरब से जानकारी प्राप्त हुई. अरब ने बताया कि उनके घर में दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं. पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऑपरेशन के बाद पत्रकार को एक यूनिट ब्लड की जरूरत है. ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने शरीर में खून की कमी बताकर ब्लड की आवश्यकता बताई है.

भड़ास अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि गाजियाबाद की तरफ कोई हो तो इस पत्रकार के लिए एक यूनिट ब्लड (B+) मैनेज कर इसकी मदद कीजिए. आपके एक छोटे प्रयास से किसी का घर उजड़ने से बच सकता है. मदद के लिए इस नंबर- 9312871840/9582976532 पर संपर्क कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन