Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इस पत्रिका के संपादक के आवास पर NIA की छापेमारी!

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी गुरूवार 8 फरवरी को हुई. 

जानकारी के अनुसार एनआईए ने वीक्षणम पत्रिका के संपादक एन. वेणुगोपाल के हिमायत नगर स्थित आवास पर छापेमारी की. एन वेणुगोपाल सामाजिक कार्यकर्ता व कवि वरवरा राव के दामाद हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैगजीन के एडिटर पर सीपीआई माओवादी नेता संजय दीपक राव से संपर्क होने का आरोप है, जिस आधार पर एनआईए ने छापा डाला. वेणुगोपाल के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता रवि शर्मा के एलबी नगर स्थित आवास पर भी तलाशी की गई.

लगभग चार घंटे चली तलाशी के बाद संपादक वेणुगोपाल ने कहा कि, ‘वे 40 वर्षों से पत्रकार हैं. उनके पास जो कुछ भी है वह किताबें हैं. एनआईए के अधिकारियों ने महाभारत से लेकर साहित्यिक पुस्तकों, माओवादियों पर ग्रंथ, शोध सामग्री, पत्र और पत्रिकाओं के साथ उनकी पुस्तक की तलाश की. मामले में मेरी पहचान ए-22 के रूप में की गई है.’

उन्होंने कहा कि, ‘8 सदस्यों की एक टीम सुबह 5 बजे घर आई थी. सर्च वारंट दिखाने पर उन्हें मैने अंदर जाने दिया. एनआईए टीम ने मेरा फोन व कुछ अन्य सामान जब्त कर लिया है.’

बताते चलें कि संजय दीपक राव को तेलंगाना पुलिस ने सितंबर 2023 में तब अरेस्ट किया था जब वह कुकटपल्ली मे एक फिल्म संपादक के आवास पर ठहरे थे. उनकी पत्नी मुरूवुपल्ली राजी को भी आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार किया था. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन