Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मिलिंद, पुण्य प्रसून, अभिसार के बाद निखिल भी गए… अंजीत और योगेश योगी के बारे में सूचनाएं

एबीपी न्यूज से विदा-विदाई जारी है. मिलिंद खांडेकर, पुण्य प्रसून बाजपेयी, अभिसार शर्मा के बाद अब निखिल कुमार दुबे भी एबीपी समूह से नाता तोड़ चुके हैं. निखिल डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. वे करीब दो साल से एबीपी न्यूज चैनल के हिस्से थे. निखिल जी न्यूज, न्यूज24, इंडिया टीवी, आजतक, सहारा आदि जगहों पर काम कर चुके हैं. वे निखिल इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े-लिखे हैं.

देहरादून से खबर है कि योगेश योगी ने एचएनएन न्यूज़ के पॉलिटिकल एडिटर पद से दिया इस्तीफा दे दिया है. योगेश योगी ने अपनी नई पारी नवोदय टाइम्स देहरादून में स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रुप में शुरू की है. अमर उजाला से करियर की शुरुवात करने वाले योगेश योगी अमर उजाला हरिद्वार के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने ईटीवी और ज़ी न्यूज़ में भी काम किया है. उत्तराखंड राज्य में योगेश योगी को उच्च शिक्षा बीट का एक तेज तर्रार रिपोर्टर माना जाता है.

न्यूज नेशन/ न्यूज स्टेट समूह के एंकर अंजीत श्रीवास्तव को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की 131वीं जयंती पर पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. ये अवॉर्ड्स डॉ.एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क ने आयोजित किया था…जिसमें 75 शिक्षाविद और मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया. अंजीत श्रीवास्तव 7 वर्षों से मीडिया में कार्यरत हैं और न्यूज़ नेशन समूह के साथ 4 साल से जुड़े हुए हैं, पिछले उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान कवरेज के लिए भी अंजीत की एंकरिंग और रिपोर्टिंग को लेकर युवाओं के बीच सराहा गया था.

https://www.youtube.com/watch?v=iu54DFqL4yI

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन