Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में पत्रकार हत्या मामले में थानाध्यक्ष निलम्बित, मुंबई में टीवी पत्रकार पर हमला

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पत्रकार करूण मिश्र की हत्या का खुलासा के बाद खनन माफियाओं के साथ संलिप्ततता पाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने कुडवार थानाध्यक्ष को आज निलंबित कर दिया है। सुल्तानपुर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने खान माफियाओं के साथ संलिप्ततता पाये जाने पर कुडवार के थानाध्यक्ष अंजुल मिश्र को निलम्बित कर दिया।

मुंबई में टीवी पत्रकार पर बीएमसी संचालित अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर हमला किया है। पत्रकार यहां किसी समाचार के कवरेज के लिए आया था। पत्रकार की पहचान संकेत पाठक के रूप में हुयी है। वह सायन अस्पताल में आज सुबह विभिन्न प्रकार के दृश्यों का फिल्माकंन कर रहा था, तभी निजी सुरक्षाकर्मी ने कथित रूप से उसके साथ हाथापाई की और उसका कैमरा भी छीन लिया। चतुर्थ जोन के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक दुधे ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। घटना की निंदा करते हुये मुंबई क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन ने अस्पताल के डीन सुलेमान मर्चेंट और दुधे से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन