Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर नोएडा संस्करण के स्थानीय संपादक निर्मलेंदु साहा ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लखनऊ और नोएडा से प्रकाशित दैनिक भास्कर में इस समय जबरदस्त भगदड़ मची हुई है। दैनिक भास्कर नोएडा के स्थानीय संपादक निर्मलइंदु साहा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

इसके अलावा पिछले काफी समय से प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी का नाम भी प्रिंट लाइन से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग डेढ़ साल से अखबार के मूल स्वामी को लीज रेंट तक नहीं दे पाए हैं।

माना जा रहा है कानूनी पेंच से बचने के लिए दीपक द्विवेदी ने मुद्रक प्रकाशक लल्लन मिश्रा को अखबार के प्रबंधन की सारी जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा प्रिंट लाइन पर पिछले काफी समय से समूह संपादक ज्ञानेंद्र पांडे का नाम छप रहा था, उन्हें भी अब समूह संपादक से हटाकर संपादक बना दिया गया है।

पता चला है कि दैनिक भास्कर के लखनऊ और नोएडा संस्करण की लीज निरस्त करने संबंधी कार्यवाही शुरू हो गई है जिसके चलते अखबार में कार्यरत रिपोर्टर और अन्य विभागीय कार्यकर्ताओं को बेरोजगारी का डर सताने लगा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन