Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज1 इंडिया चैनल के नोएडा ब्यूरो चीफ निशांत शर्मा का कोई कर रहा है पीछा, मुकदमा दर्ज

न्यूज1 इंडिया न्यूज़ चैनल में काम करने वाले पत्रकार निशांत शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 63 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है.

9 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर 63 थाने में पत्रकार निशांत शर्मा ने तहरीर दी थी. पुलिस ने 15 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया. दर्ज मुकदमें में बताता गया है कि वह अपने ऑफिस सेक्टर 63 स्थित न्यूज1 इंडिया चैनल में थे. दोपहर करीब 1:30 बजे. इसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति गले में अंगोछा डालकर ऑफिस के बाहर आता है और उनकी गाड़ी का आगे और पीछे से फोटो खींचता है.

इस दौरान ऑफिस में मौजूद एक उनके सहयोगी की नजर HR ऑफिस में लगे सीसीटीवी एलईडी में पड़ जाती है. इसके बाद वह अचानक से दौड़कर जाते हैं तो युवक उन्हें देखकर भागने लगता है. 30 मिनट बाद ऑफिस से किसी काम से जब वे निकलते हैं तो फिर से वह युवक पीछा करता है.

शिकायत में बताया है कि मेरी निगरानी की जा रही है, मेरे साथ कुछ भी अनहोनी घटना हो सकती है. मैं डर के साए में हूं. ऑफिस में लगे सीसीटीवी में अज्ञात युवक फोटो लेता हुआ कैद हुआ है. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं.

पत्रकार निशांत शर्मा पर खबर चलाने के कारण रोहिणी जेल से काला जठेड़ी गैंग के नाम से धमकी मिल चुकी है जिस पर पत्रकार निशांत शर्मा ने मुकदमा दर्ज़ कराया था.

पत्रकार निशांत शर्मा न्यूज1 इंडिया चैनल में गौतमबुद्ध नगर ब्यूरो चीफ के पद पर लंबे समय से नियुक्त हैं.

देखें एफआईआर की कॉपी-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन