Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को भरोसा नहीं, कलमा पढ़ना सीख रहे हैं!

शरद शर्मा-

BJP सांसद निशिकांत दुबे कह रहे हैं कि आजकल कलमा पढ़ना सीख रहे हैं पता नहीं कब जरुरत पड़े

ऐसा कहकर ये ख़ुद अपनी मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं और बता रहे हैं कि देश में सुरक्षा का यह हाल है कि आतंकवादी कभी भी किसी को निशाना बना सकते हैं

सोचिए जब बीजेपी सांसद ही खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें तो आम जनता का क्या होगा?

खैर मैं तो कलमा नहीं पढ़ने वाला

मुझे मेरे पूर्वजों और परिवार से जो हिंदू धर्म मिला है उसमें कलमा नहीं पढ़ाया जाता

मैं अपने धर्म का पालन करता हूं और दूसरे धर्म का सम्मान करता हूं बस यही आज की ज़रूरत भी है

बाकी मुझे अपने देश की सेना और सरकार दोनों पर भरोसा है कि ये हमें सुरक्षा भी देंगे और आतंकवादियों का सर्वनाश भी करेंगे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन