Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अशोक मलिक और मनोज वर्मा चुने गये एनयूजे के अध्यक्ष/महासचिव

नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य अशोक मलिक और लोकसभा टीवी के वरिष्ठ न्यूज एंकर मनोज वर्मा को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे आई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है। डीडी न्यूज में कार्यरत राकेश आर्य एनयूजे के कोषाध्यक्ष चुने गए। चंडीगढ में 24 और 25 फरवरी 2018 को आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे आई) के द्विवार्षिक सम्मेलन में निर्वाचन अधिकारी श्री विजय क्रांति और सहायक चुनाव अधिकारी श्री हरि ओम ने पूरी कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने का ऐलान किया।

निर्वाचन अधिकारी ने मनोज कुमार मिश्र (जनसत्ता), अवतार सिंह (बीबीसी पंजाबी) और आंध्र प्रदेश के नागेश्वर राव को उपाध्यक्ष के रूप में घोषित किया. हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ शर्मा, मध्य प्रदेश के महेंद्र शर्मा, तेलंगाना के सिल्वी श्रीनिवासन और उत्तर प्रदेश के रमेश चंद जैन सचिव चुने गए। इन पदाधिकारियों के अलावा श्री प्रमोद मुजुमदार, डॉ रवींद्र अग्रवाल, हेमंत विश्नोई, सरजना शर्मा, हर्षवर्धन त्रिपाठी और अनुराग पुनेठा सहित विभिन्न राज्यों से कार्यकारिणी के ३१ सदस्य निर्विरोध चुने गए.

हरियाणा राजभवन में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने देशभर से आये नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे आई) के डेलीगेट्स पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सफलता और लोकतंत्र की मर्यादा में पब्लिक ओपिनियन का बडा महत्व है। इसे बनाने में मीडिया की भूमिका अहम है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने द्विवार्षिक सम्मेलन के समापन सत्र में सभी पत्रकारों को 5 लाख से 20 लाख तक बीमे का ऐलान किया। पत्रकारों को वोल्वो बस में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी और राज्य के हर जिले में मीडिया सेंटर बनेगा। पांच जिलों में यह मीडिया सेंटर बन चुके हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन