Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मदरसों में यौन शोषण के बारे में फेसबुक पर लिखने वाली भारतीय महिला पत्रकार को मिली ऑनलाइन धमकी

कोझिकोड : एक मलयालम अखबार की महिला पत्रकार को मदरसों में बच्चों के साथ हो रहे कथित यौन शोषण के बारे में खुलासा करने के कारण ऑनलाइन धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकार वी पी रंजीना ने मदरसों में हो रही इन घटनाओं के बारे में रविवार को फेसबुक पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उसे उसके समुदाय के लोगों के प्रचण्ड क्रोध को झेलना पड़ रहा है।

रंजना ने दावा किया है कि उसने अपने बचपन में मदरसों में बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण को देखा है। रंजीना ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा है कि मदरसों के शिक्षक उन लड़के-लड़कियों को कथित रूप से गलत तरीके से स्पर्श करते थे, जो वहां धार्मिक पढ़ाई करने आया करते थे। इससे हंगामा खड़ा हो गया और उसे उसके फेसबुक प्रोफाइल पर ढ़ेर सारे अश्लील संदेश और खुली धमकियां मिलने लगी। इसके बाद फेसबुक ने उसका अकाउंट बंद कर दिया है।

रंजीना ने बताया कि उसने अपन फेसबुक अकाउंट को बंद कर दिया गया है। रंजीना के मुताबिक- ‘जो मैंने कहा था, वह कोई अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि सच्चाई और केवल सच्चाई थी।’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि धमकियां जारी रहती हैं, तो वह पुलिस के पास जाने के लिए बाध्य हो जाएंगी। रंजीना ने बताया कि उसकी मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसे धर्म पर हमले के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन