Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता देवनाथ ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

ऑपरेशन ट्रैक पर घुसपैठ से मचा हड़कंप

जी हाँ! ऑपरेशन सत्य , ऑपरेशन रक्त रंजित, आपरेशन यमराज, ऑपरेशन शगुन के बाद भारत एक्सप्रेस के दमदार रिपोर्टर देवनाथ ने विस्फोटक खुलासा किया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जहाँ अभी कुछ समय पहले हुए हादसे में दर्जनों लोगों ने अपनी जान गँवा दी वहाँ पर आज भी शुक्रवार के दिन हज़ारों लोग पटरियों को ग़ैर क़ानूनी तौर पर पार करते हैं और स्टेशन परिसर में बिना किसी रोक टोक के प्रवेश कर जाते हैं।

रेल की पटरियों के बीचो बीच जो एक मस्जिद है उस पर जाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग बिना किसी अनुमति के पटरियों पर जाते दिखाई देते हैं ।यही नहीं अति संवेदनशील रेलवे स्टेशन के अंदर अनधिकृत तौर पर कई देशों के मुस्लिम आते हैं और वहाँ रहते भी हैं बिना किसी रोक टोक के।

ज़ाहिर है कि सुरक्षा के लिहाज से ये बेहद ख़तरनाक है। ये देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। ये लाखों करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है वो भी तब जब रेलवे स्टेशन हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहता है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि नई दिल्ली देश का सर्वश्रेष्ठ यात्री सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन है लेकिन सुरक्षा को लेकर जिस तरह की तस्वीरें भारत एक्सप्रेस के कैमरे में कैद हैं उससे साफ़ ज़ाहिर है कि एक धर्म विशेष के लोग किसी नियम क़ानून को नहीं मानते और मनमाने तौर पर घुस जाते हैं।

सवाल ये है कि रेल की पटरियों पर चलना अगर अपराध है तो सैकड़ों की तादात में पटरियों पर चलने वालों मुसलमानों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

बिना प्लेटफॉर्म टिकट या यात्री टिकट के बिना प्लेटफार्म के अंदर जाना अपराध है लेकिन इसके बावजूद इन नमाज़ पढ़ने वालों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती। देवनाथ के इस खुलासे से रेलवे में हड़कंप मच गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन