Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कश्मीरी अखबारों ने पहला पेज रखा काला

मोहम्मद अनस-

कश्मीर से छपने वाले सभी अख़बारों ने अपना पहला पन्ना काला छापा। पहलगाम आतंकी घटना पर आज पूरा कश्मीर बंद किया गया है। मरकज़ी शूरा जो कि एक मज़हबी दिशा निर्देश बॉडी है, उसने कश्मीर बंद का एलान किया था।

लाल चौक से लेकर पहाड़, हर जगह यह बंदी दिखाई दे रही है। बदलते कश्मीर में हुई इस दहशतगर्दी से सबसे ज़्यादा कश्मीरियों को नुकसान है। कश्मीरी जिस लेवल पर इस घटना का विरोध कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि वे बदलाव के साथ थे, जिसे आतंकियों ने पसंद नहीं किया।

आतंकियों ने कश्मीरियों के व्यापार पर हमला किया है। उससे बढ़ कर आतंकियों ने हमारी एकता पर हमला किया है। मज़हब पूछ कर मारा है। ऐसे गंभीर समय में हमारी एकता से किसे खतरा है, यह तो आप सब जानते ही होंगे।

कट्टरपंथी आईटी सेलिए, कश्मीरियों पर ही भड़ास निकाल रहे हैं, जबकि घायलों की सबसे ज़्यादा मदद उन्होंने ही की। ऐसी कई कहानियां अख़बारों में आई हैं।

ख़ैर, राजनीति करने वाले अपना आगा पीछा सब सेटल करने मैदान में उतर पड़े हैं। हमें उनके खेल में नहीं फंसना है। भाईचारा बनाए रखें। एकता बनाए रखें। आतंकियों ने जो चाल चली है, उस ट्रैप में नहीं फंसना है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन