Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिल्ली के पांडव नगर इलाके से 2 अक्टूबर से छपने लगेगा ‘पांडव नगर टाइम्स’

पूर्वी दिल्ली स्थित पांडव नगर प्रवासियों, व्यापारियों, संघर्षशील युवाओं, पत्रकारों, लेखकों, रंगकर्मियों व विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी-पेशा करने वालों का रिहायसी मोहल्ला है| यहाँ समृद्ध बाज़ार के साथ-साथ विद्यालय, बैंक, अनेक धार्मिक स्थल, उद्यान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं| मोहल्ले के एक ओर प्रसिद्ध मदर डेयरी मिल्क प्लांट है तथा दूसरी ओर भव्य स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर है| राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के दोनों और स्थित यह विशाल मोहल्ला दो निगम पार्षदों, दो विधानसभा सदस्यों एवं एक लोकसभा सदस्य को चुनता है| सुबह से शाम तक जीवंत रहने वाले इस मोहल्ले में हज़ारों लोग देश के कोने-कोने से आकर बसे हैं|

इस पांडव नगर के विविधरंगी आयामों तथा हलचलों पर केन्द्रित एक साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र “पांडव नगर टाइम्स” का प्रकाशन यहाँ रहने वाले पत्रकारों एवं बुद्धिजीविओं द्वारा किया जा रहा है। शुभारम्भ 2 अक्तूबर को होगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनाक्षी  “पांडव नगर टाइम्स” का उद्घाटन दिनांक 2 अक्टूबर को शाम पांच बजे पांडव नगर स्थित डी-पार्क में आयोजित होने वाले एक सादे शुभारम्भ कार्यक्रम में करेंगी| शुभारम्भ कार्यक्रम में पटपड़गंज के विधायक और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया उपस्थित रहेंगे|  

प्रेस रिलीज

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन