Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेटवर्क18 समूह के सीईओ परीगी का तबादला चेयरमैन के सलाहकार पद पर

नयी दिल्ली : राहुल जोशी को नेटवर्क-18 का समाचार सीईओ और समूह संपादक नियुक्त किये जाने के कुछ ही सप्ताह बाद समूह सीईओ ए.पी.परीगी का तबादला कर कंपनी के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई का सलाहकार बनाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाले नेटवर्क-18 ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘ए.पी. परीगी, समूह सीईओ, नेटवर्क18 को कंपनी चेयरमैन अदिल जैनुलभाई के सलाहकार के तौर पर नई भूमिका में भेजा जा रहा है।’’

माना जा रहा है कि परीगी के पर कतर दिए गए हैं और वे देर सबेर इस्तीफा दे सकते हैं। परीगी को इसी साल जनवरी में समूह का सीईओ बनाया गया था। उन्हें सलाहकार बनाये जाने के बारे में कोई वजह नहीं बताई गई। नेटवर्क 18 में आने से पहले परीगी टाइम्स इंफोटेनमेंट मीडिया लिमिटेड (टीआईएमएल) की अनुषंगी रेडियो मिर्ची एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड के सीईओ थे। टीआईएमएल, बैनेट कोलमैन एण्ड कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित होल्डिंग कंपनी है। परीगी को जोशी के सोमवार को नई भूमिका संभालने से कुछ ही दिन पहले स्थानांतरित कर दिया गया। जोशी इससे पहले बैनेट कोलमैन एण्ड कंपनी लिमिटेड के समाचार पत्र ‘दि इकोनोमिक टाइम्स’ के संपादकीय निदेशक थे। नेटवर्क 18 समूह सीएनबीसी टीवी18, आईबीएन7, आवाज आदि चैनल चलाता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन