Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पिंजरे में मीडिया : विरोध कर रहे पत्रकारों को लेकर ओम बिरला ने उठाया ये कदम

संसद कवर करने वाले पत्रकारों से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मुलाकात की. मुलाकात के दैरान बिरला ने पत्रकारों को समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है.

दरअसल, सोमवार सुबह संसद सत्र को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों को मकर द्वार तक जाने से रोक दिया गया था. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने मीडिया के लिए बने केबिन में जाकर पत्रकारों से मुलाकात भी की. वहीं, इस मसले को राहुल गांधी ने सदन के अंदर भी उठाया.

मीडिया को पिंजरे में बंद करने का आरोप
राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर बोलते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा एक और चक्रव्यूह बना दिया गया है. मीडिया वालों को पिंजरे में कैद कर दिया है. उन्हें बाहर निकाल दीजिए. लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को सदन के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सदन के अंदर सदन की व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को नहीं उठाया जाता.

ओम बिरला ने पत्रकारों से की बात
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद कवर करने वाले सभी पत्रकारों को बातचीत के लिए अपने चैंबर में बुलाया. पत्रकारों ने सदन के सत्र के कवरेज और एंट्री सहित अपनी कई समस्याओं से स्पीकर ओम बिरला को अवगत कराया. पत्रकारों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद स्पीकर बिरला ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है.

मूल खबर…

सवाल का बवाल खत्म : शीशे के कमरे में कैद रहेंगे संसद कवर करने वाले पत्रकार!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन