Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कौन ग्रह से आया है ये पत्रकार जो मोदीकाल में इतना साहस दिखा रहा है?

मनीष दुबे-

जैसे राहूकाल चलता है वैसे ही इस वक्त देश में मोदी काल चल रहा है. ईडी, सीबीआई, कोर्ट-कचहरी, ईडिया-मीडिया सब सत्ता की जेब में है. एंकर और एंकराएं इस तरह की भक्ति कर रहे हैं कि अपने चैनल पर जुर्माना तक लगवाए दे रहे हैं. बशर्ते बाज नहीं आ रहे हैं. मोदी भक्ति से. बाज आएं भी कैसे आखिर इसी भक्ति की शक्ति से उनकी और उनके सेठों की कमाई भी तो हो रही है.

ऐसे वक्त में अनिल यादव सरीखी पत्रकारिता करना और कर पाना अपने आप में सुखद अहसास कराता है. वो अहसास जो चादर में लपेटकर वट वृक्ष में टांग दिया गया है. हालांकि अनिल पर भी सपाई होने का आरोप लगता है लेकिन फिर भी वे आज इतना साहस तो दिखा रहे कि विधायक सांसद को मुंह पर बेशर्म तो बोल देते हैं. देखें यह वीडियो..


रियाज़-

ये पत्रकार, पत्रकार नहीं एलियन है, किसी दूसरे ग्रह से भटकता हुआ हमारे देश में आ गया है..

यह अनिल यादव हैं। इन्होंने 10 साल News Nation में काम किया है। इन्होंने News Nation की लाखों की नौकरी सिर्फ़ इसलिए छोड़ दी क्योंकि अब मीडिया गोदी मीडिया बन गया है।

यह ऐसे पत्रकार हैं जिन्हें कोई भी नेता इंटरव्यू देते हुए घबराता है क्योंकि यह सिर्फ़ सवाल नहीं करते बल्कि जवाब पर सवाल भी कर देते हैं।

आज यह पूरे देश में वायरल हैं क्योंकि इन्होंने कुछ लोगों को आईना दिखा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन