Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उगाही करने गये टीवी पत्रकारों को बना दिया मुर्गा (देखें वीडियो)

उत्तर प्रदेश में रोज खुल रहे न्यूज चैनलों ने अब कई ऐसे लोगों को पत्रकार बना दिया जिनके पास न पत्रकारिता की डिग्री है और न ही पत्रकारिता का अनुभव। उनको केवल उगाही के लिये पत्रकार बना दिया गया है जिससे वह उगाही कर सकें और मालिकान तक माल पहुंचा सकें। ऐसा ही मामला जालौन में आया जहाँ पर कुछ न्यूज चैनल के पत्रकार होली के समय अपनी उगाही के लिये बालू घाट पर पहुंच गये।

पत्रकारों ने बालू घाट चलाने वाले लोगों से रुपये की वसूली करनी चाही। जब बालू घाट का काम करने वाले लोगों ने पत्रकारों से आईकार्ड दिखाने के लिये कहा तो ये पत्रकार आई कार्ड नहीं दिखा पाये। इसके बाद इन कथित पत्रकारों को बन्धक बना लिया गया और इन्हें मुर्गा बनने को मजबूर किया गया। जब इन पत्रकारों ने रहम की भीख मांगी तब इनको छोड़ा गया। जालौन में इन दिनों टीवी चैनल के पत्रकारों की बाढ-सी आ गयी है जो लगातार उगाही का धन्धा बनाये हुये हैं।

चर्चा है कि जब सभी पत्रकारों ने लिखित माफी मांगी तब कहीं जाकर उन्हें छोडा गया। होली के बाद इन पत्रकारों का शोसल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ये पत्रकार मुर्गा बनाये जा रहे हैं और रहम की भीख मांग रहे हैं। वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन