Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दैनिक जागरण की नौकरी छोड़कर इस पत्रकार ने फिल्मी दुनिया में गाड़ा झंडा

मायानगरी के नाम से मशहूर मुंबई में तमाम लोग आँखों में ख्वाब लेकर जाते हैं, लेकिन सफलता का परचम हर कोई नहीं लहरा पाता. हां कुछ अपवादों को छोड़कर. कुछ यही सपना लेकर बिहार का एक पत्रकार अपनी नौकरी छोड़कर अभिनेता बनने मुंबई चला गया.

20 दिसंबर 1995 को बिहार के महनार स्थित गांव में जन्मे 28 वर्षीय चंदन राय को हमेशा से एक्टिंग का शौक था. शुरूआती पढ़ाई के लिए पटना गए और वहां के पटना विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के बतौर भारतीय जनसंचार से रेडियो और चेलीविजन में डिप्लोमा हासिल किया.

इस दौरान दिल्ली आईआईएमसी के अपने दिनों में बहरूप थिएटर ग्रुप, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में छोटा मोटा अभिनय करते रहे. यहां से उनका सफर उन्हें दैनिक जागरण की पत्रकारिता में ले गया.

हालांकि, उनके अभिनय के जुनून ने उन्हें दैनिक जागरण में ज्यादा दिनो तक नौकरी नहीं करने दी. अलबत्ता जागरण की नौकरी छोड़कर साल 2017 में मुंबई चले गए.

अपने शुरुआती अभिनय करियर में चंदन ने भारतीय धारावाहिकों में काम किया. सालों बाद उन्हें अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत (2020) के साथ काम करने का मौका मिला. सीरीज में उन्होंने गांव के सीधे-सादे व्यक्ति विकास शुक्ला का किरदार निभाया. इस किरदार से उन्हें इतनी सराहना मिली कि उन्हें पंचायत के सीजन 2 और सीजन 3 में भी काम करने का मौका मिला.

दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित पंचायत सीजन 3 में चंदन ने जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, रघुबीर यादव, सुनीता राजवार, दुर्गेश कुमार और संविका जैसे अभिनेताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन