Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के दिवंगत पत्रकार दिलीप सिन्हा के परिवार का दर्द, खोखले निकले मदद के वादे, देखें वीडियो

आज पुनर्गठित नवनिर्वाचित टीम के संयोजक प्रभात त्रिपाठी, अध्यक्ष शेखर पंडित, उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, के.के. सिंह और अजीत सिंह ने स्वर्गीय दिलीप सिन्हा के गोमती नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

टीम ने उनकी धर्मपत्नी और बेटी प्रियंका से बात की। इस दौरान प्रियंका ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पिता के निधन के बाद किसी भी पत्रकार ने परिवार की कोई मदद नहीं की। उन्होंने संकेतों में यह भी कहा कि जो लोग उनके पिता के करीबी और दोस्त थे, उनसे भी कोई सहयोग नहीं मिला।

प्रियंका के अनुसार, बृजेश पाठक समेत कुछ अधिकारियों और परिवहन मंत्री द्वारा निधन के समय सहायता का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक वह मदद नहीं मिल सकी है।

परिवार की स्थिति को लेकर प्रियंका और उनकी मां काफी व्यथित नजर आईं। उन्होंने बताया कि दिलीप सिन्हा के निधन को नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहायता नहीं मिली।

इस पर पुनर्गठित समिति ने निर्णय लिया कि स्वर्गीय दिलीप सिन्हा के मामले में की गई सभी घोषणाओं को पूरा कराने के लिए वह पूरी ताकत से प्रयास करेगी।


आज पुनर्गठित की नवनिर्वाचित टीम के संयोजक प्रभात त्रिपाठी के साथ अध्यक्ष शेखर पंडित उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल के के सिंह और अजीत सिंह के साथ स्वर्गीय दिलीप सिन्हा के गोमती नगर आवास पर गए और उनकी धर्म पत्नी और बेटी प्रियंका से मुलाकात की बेटी ने बताया कि उनके पापा के निधन के बाद किसी पत्रकारों ने उनकी कोई मदद नहीं की जो पापा के दोस्त थे उनका इशारा सीधे लोग समझ सकते हैं प्रियंका का कहना था बृजेश पाठक और अन्य अधिकारी और परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया था कि पापा के निधन पर जो मदद मिलनी थीं दी जायेगी प्रियंका और दिलीप सिन्हा की धर्मपत्नी काफी दुखी थीं कि नौ महीने सिन्हा जी के निधन को हो गए किसी पत्रकार ने कोई मदद नहीं की पुनर्गठित समिति ने यह निर्णय लिया कि स्वर्गीय दिलीप सिन्हा के सभी की गई घोषणा को पूरा करने का प्रयास पूरी ताकत से समिति करेगी। -अनिल तिवारी, पत्रकार

वीडियो देखें… दिलीप सिन्हा जी का परिवार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन