Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मंत्रीजी के दलाल डकार गये पत्रकारों के दिवाली गिफ्ट…

अरशद अली खान-

भोपाल। शिवराज सरकार में दमदार माने जाने वाले एक मंत्री ने राजधानी के पत्रकारों को दिवाली का गिफ्ट बांटने की जिम्मेदारी (ठेका) अपने दो दलालों (कथित पत्रकारों) को दी थी।

मंत्रीजी की नियत साफ़ थी, उन्होंने यह सोचकर कि सभी पत्रकारों को दिवाली का गिफ्ट मिल जाएगा इन दलालों को यह जि़म्मेदारी दी थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इन दलाल पत्रकारों ने कुछ पत्रकारों को तो मंत्रीजी द्वारा दिया गया गिफ्ट दे दिया लेकिन बाकी़ के गिफ़्ट अपने नाते रिश्तेदारों में बांट दिए।

इस बात का खु़लासा तब हुआ जब मंत्रीजी ने कुछ पत्रकारों से मुलाका़त के दौरान गिफ़्ट के बारे में बात की तो पता चला कि अमुक पत्रकार का सूचि में तो नाम है लेकिन उसके पास गिफ़्ट नहीं पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनमें से एक दलाल पत्रकार चर्चित “हनी ट्रेप” कांड में शामिल रहा है।

जानकारी के अनुसार दिवाली गिफ़्ट में एक जोडी़ कपडे़,एक लिफा़फा़ और मिठाई का डिब्बा था। इन दिनों यह घटना पत्रकारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन