Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टीवी100 का बोर्ड लगाकर पत्रकार ने मकान पर किया कब्जा, खाली तभी करेगा जब पाँच लाख रुपया मिलेगा, मुकदमा

मुरादाबाद | थाना नागफनी इलाके के नबाबपुरा का रहने वाला चालक और शातिर किस्म के व्यक्ति मसूद ने एक स्टूडेंट के मकान पर मीडिया हाउस बनाकर उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप यह भी है कि इस मीडिया की आड़ में गलत काम करता है यह व्यक्ति। कई बार हरकतें देखी गई तो मकान स्वामी हर्षवर्धन ने बोला की हमारा मकान खाली करो तो मसूद ने उसे धमकाया और कहा कि तेरे खिलाफ इतने झूठे मुकदमे लगवाऊंगा याद रखेगा, ऑफिस खाली जब करूंगा पहले मुझे 5 लाख रुपए दे।

बता दें मुहल्ला दाँग, कचहरी रोड, निकट उपाध्याय बिल्डिंग सिविल लाइंस, मुरादाबाद निवासी शिकायतकर्ता हर्षवर्धन का कहना है कि टीवी 100 में रिपोर्टर के पद पर काम करता है और खुद का अंधा आईना साप्ताहिक न्यूज़ पेपर का संपादक बताता है। मसूद अहमद पिता नसीम अहमद, शिकायत कर्ता ने मकान कब्जाने के आरोप में मसूद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है की पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है और पीड़ित से रंगदारी मांगी है।

बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित ने बताया है कि हमारे मकान पर मसूद नाम के पत्रकार ने अवैध रूप से मीडिया हाउस बनाकर हमारे मकान को कब्जा लिया है और उस पर टीवी 100, फ्यूचर प्रेस क्लब, और अंधा आईना का बोर्ड लगाकर पत्रकारिता का रुआब दिखाने लगा।

मकान स्वामी हर्षवर्धन का आरोप है की जान से मारने की धमकी मुझे दी गई है और मैं इस व्यक्ति से काफी परेशान हूं। यह मुझे लगातार प्रताड़ित करता है जिससे मैं काफी डर के साए में रहने लगा हूं। हर्षवर्धन का कहना है कि मेरा एक भाई लगता है उसने मेरी मदद की है और ब्लैकमेल करने वाले इन लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

पीड़ित की मांग है कि पुलिस मेरा मकान खाली कराए और इस ब्लैकमेलर मसूद से मुझे न्याय दिलाए। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि मसूद नाम के पत्रकार का एक गैंग है जो ब्लैकमेलर है। जिसमें एक महिला पत्रकार भी शामिल है जो झूठे मुकदमे में लोगों को फंसाती रहती है। संभल में भी इस महिला पत्रकार पर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इन लोगों पर कार्रवाई की जाए मुझे न्याय दिलाया जाए।

पीड़ित को सुनिए…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1915279146613182885?t=_Uf4y97I5GyaEZdOHLYO3g&s=08

देखें एफआईआर कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन