Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

घटती खोजी रिपोर्टों और पत्रकारों के स्वास्थ्य पर सम्मान समारोह में हुआ मंथन

“पत्रकार बहुत तनाव में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्हें प्राथमिकता के तौर पर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए. उन्हें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने की दिशा में प्रयास करना चाहिए”, यह बात जिले में कन्नड संगठनों की कार्रवाई समिति के संयोजक अशोक चंद्रागी ने अपने संबोधन में कहा.

बुधवार को कर्नाटक के बेलगावी में पत्रकारों नागराजा व केशव की उनके संगठनों से सेवानिवृत्ति पर जिले के सूचना विभाग में एक बैठक का आयोजन किया गया. आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार मनीषा सूबेदार को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया.

आयोजन में पत्रकार चंद्रागी ने कहा कि, वरिष्ठ पत्रकारों को युवा पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए और उनका मार्गदर्शन करना चाहिए. उन्होंने युवा पत्रकारों से कहा कि वे यह देखें कि उनका सारा काम सामाजिक चेतना और जनहित से प्रेरित हो.

इस मौके पर सुश्री सूबेदार ने कहा कि, युवा पत्रकारों को खोजी पत्रकारिता पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें उन चीजों की जांच करनी चाहिए जो दूसरों को नियमित लगती है. विकास पत्रकारिता पर जोर दिया जाना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पत्रकारों को पीड़ित लोगों की आवाज बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि खोजी रिपोर्टिंग दिन ब दिन कम होती जा रही है.

कार्यक्रम में नागराजा ने एक रिपोर्टर और फोटो जर्नलिस्ट के रूप में अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि, तीर्थपल्ली से आते हुए मैंने तीन दशकों से ज्यादा समय तक बेलगावी में काम किया है. प्रेस बिरादरी द्वारा मुझे दिया गया प्रोत्साहन अद्वितीय है. मैं अपनी आखिरी सांस तक एक पत्रकार के रूप में काम करूंगा.

आयोजन में सभी समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. सुनीता देसाई द्वारा संचालित कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कुलकर्णी ने भी संबोधित किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन