Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह और सर्वेश मिश्रा ने इन संस्थानों के साथ शुरू की नई पारी!

रिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को लेकर सूचना है कि उन्होंने समाचार एजेंसी IANS का दामन थाम लिया है. वह संपादकीय विभाग में बड़ी भूमिका निभाएंगे. 

बतौर फ्रीलांस जर्नलिस्ट मीडिया में करियर शुरू करने वाले संजय सिंह ने पायनियर, दैनिक भास्कर, डीएनए, फर्स्टपोस्ट और न्यूज़ एक्स जैसे संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई कर चुके संजय सिंह को प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों ही मीडिया माध्यमों का अनुभव है. 


हिंदुस्तान अखबार से ख़बर है कि यहां दो दशक से भी अधिक समय से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश मिश्रा ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. हिंदुस्तान से पहले वे कुछ सालों तक अमर उजाला में भी रहे हैं. 

पिछले लगभग 29 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे कानपुर निवासी सर्वेश मिश्रा ने अमृत विचार से नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने बतौर चीफ रिपोर्टर ज्वाइन किया है.

बता दें कि कुछ साल पहले शुरू हुए अमृत विचार अखबार ने काफी कम समय में ही पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी दमदार पहचान बनाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन