Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : कोतवाली में दलाली का आरोप, कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़े पत्रकार!

मुरादाबाद | यूपी के मुरादाबाद स्थित कोतवाली ठाकुरद्वार के वर्तमान प्रभारी विवेक कुमार शर्मा पर जिले के कुछ पत्रकारों ने गंभीर आरोप लगाया है. पत्रकारों ने इस बात का न सिर्फ विरोध जताया बल्कि सीएम योगी के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है.

स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी के खराब रवैये के कारण उन्हें कवरेज के दौरान तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, दूसरी तरफ कोतवाली परिसर में दलालों का बोलबाला है.

इस मामले को लेकर प्रेस क्लब कैंप कार्यालय पर कई पत्रकार इकट्ठे हुए. पत्रकारों ने कोतवाली प्रभारी के ट्रांसफर की मांग के साथ, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि इससे पहले एएसपी को पत्र दिया था लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई. आने वाले तीन-चार दिनों में यदि कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सभी पत्रकार एक्टिव प्रेस क्लब के बैनर तले धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे.

पत्रकारों के दल में शामिल एक मीडियाकर्मी ने कहा कि, पिछले दिनों कोतवाली में कवरेज के दौरान चार पत्रकारों से अभद्रता की गई थी. जब से विवेक शर्मा यहां आए हैं तब से इलाके में चोरी, जुआ, सट्टा और आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं. इनके ऑफिस में दलाल बैठे मिलेंगे. पत्रकार ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के बाद यदि सुनवाई नहीं होती तो प्रदर्शन करेंगे, जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी करेंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन