Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी भाजपा के प्रवक्ता बने

लखनऊ : क़रीब तीस वर्षों तक मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और राजधानी लखनऊ में सक्रिय पत्रकारिता के बाद वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) का दामन थाम लिया और भाजपा ने बृहस्पतिवार को उन्हें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा मुख्यालय से बृहस्पतिवार को देर शाम जारी बयान के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अवनीश त्यागी को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया। इसके साथ ही मीडिया पैनलिस्ट भी घोषित किये गए हैं।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ओम प्रकाश सिंह, राजेश चैधरी, राघवेन्द्र सिंह, संजीव मिश्रा, डा. कौशल मिश्रा, अमृता, प्रशान्त कुमार उमराव, शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, दीपक बघेल, दीपक सोनकर, कृष्णमोहन पाण्डेय एवं एस.एन सिंह को मीडिया पैनलिस्ट घोषित किया है।

राजधानी में एक दशक से अधिक समय तक दैनिक जागरण से जुड़े रहे अवनीश त्यागी को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस ज़िम्मेदारी के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन