Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकारिता छोड़कर प्रदीप महाजन ने वकालत के पेशे को अपनाया

दिल्ली बार कॉउंसिल एनरोलमेंट कमेटी के सदस्य अजयेन्दर सांगवान ने दी उनको शुभकामनाये। पत्रकारों और असहाय लोगो को निशुल्क सहायता देंगे प्रदीप

नई दिल्ली : दिल्ली में करीब तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे पत्रकार प्रदीप महाजन ने पत्रकारिता को छोड़कर अब वकालत के पेशे में रजिस्ट्रेशन कराया है।

दिल्ली के कई बड़े समाचारपत्रों में प्रदीप महाजन ने सेवा दी और अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता और वकालत का पेशा दोनों समाज के मजबूत स्तंभ है और दोनों न्याय की आवाज बनते है। दिल्ली बार कौंसिल में सबसे ज्यादा मतो से जीतने वाले और कोरोना काल में हमपेशा साथियो के मददगार बने अजयेन्दर सांगवान ने प्रदीप महाजन का वकालत पेशे में आने पर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाये दी।

सांगवान जी ने अपने हाथो से प्रदीप महाजन को दिल्ली बार कॉउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर बीसीडी अधिकारी जगदीश यादव, अरुण राठी, अधिवक्ता सौरभ चौधरी व दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे। अधिवक्ता प्रदीप महाजन ने पत्रकारों और असहाय लोगो का निशुल्क सहायता देने की घोषणा की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन