Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पिंक सिटी प्रेस क्लब के चुनाव के लिए माहौल गर्माया, जानिए कौन किस पद पर चुनाव लड़ रहा

जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब में 30 मार्च 2016 को वर्ष 2016-17 के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान होगा। सभी उम्‍मीदवार अपने-अपने प्रचार कार्यक्रम में जोर शोर से लगे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर निजी हाजिरी तक लगाई जा रही है ताकि मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ा जा सके। अध्‍यक्ष पद के लिए वीरेन्‍द्र सिंह राठौड़ (बिल्‍लू बन्‍ना) और राधारमण शर्मा में कड़ा मुकाबला है जबकि उपाध्‍यक्ष पद के लिए प्रदीप आजाद, राहुल शर्मा, तरुण कुमार जैन की स्थिति मजबूत है। जनरल सेक्रेटी पद के लिए मुकेश मीणा, राहुल जैमन, रोशन लाल शर्मा दौड़ में आगे चल रहे हैं। जबकि, कोषाध्‍यक्ष पद के लिए डीसी जैन और देवेन्‍द्र सिंह में रोचक मुकाबला है।

पिंक सि‍टी प्रेस क्लब के अध्‍यक्ष पद के लिए ईशमुध तलवार, किशोर शर्मा, राधारमण शर्मा, वीरेन्‍द्र सिंह राठौड़ (बिल्‍लू बन्‍ना) और श्‍याम सुंदर शर्मा किस्‍मत आजमा रहे हैं। दो उपाध्‍यक्ष पद के लिए मतदान होगा। उपाध्‍यक्ष पद के लिए नौ उम्‍मीदवार मैदान में हैं जिनमें अनिल त्रिवेदी, तरुण कुमार जैन, दिनेश चंद शर्मा (टिक्‍कू राणा), प्रदीप आजाद, बबीता शर्मा, बाबूलाल भारती, मुकेश शर्मा, यशपाल सिंह भाटी और राहुल शर्मा (गौतम) हैं। जनरल सेक्रेटी पद के लिए अभय जोशी, मुकेश कुमार मीणा, मुकेश चौधरी, राहुल जैमन, रोशन लाल शर्मा, संजय कुमार सैनी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्‍यक्ष के लिए चार प्रत्‍याशी मैदान में हैं, इनमें दिलीप शर्मा, देवेन्‍द्र सिंह, धर्मचंद जैन (डीसी जैन) और रघुवीर जांगिड़ हैं।

पिंक सिटी प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के लिए 10 सदस्‍यों का चुनाव होना है जिसके लिए 29 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। ये हैं: अजय कुमार शर्मा, अनिता शर्मा, अनुभव सक्‍सेना, अभिषेक सिंह, अशोक कुमार भटनागर, ओम प्रकाश सोनी, गिरधारी लाल पारीक, छगन लाल शर्मा, जूही औदिच्‍य, दिनेश कुमार शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, पवन कुमार पारीक, पुष्‍पेंद्र सिंह राजावत, प्रेम शर्मा, मंयक शर्मा, मांगीलाल पारीक, मुकेश कुमार चौधरी, मुकेश पारीक, रमन अग्रवाल, राजकुमार गुप्‍ता, रामेन्‍द्र सिंह सोलंकी, राहुल भारद्धाज, वसीम अकरम कुरैशी, विक्रम सिंह राजपुरो‍हित, विजय स्‍वामी, विशाल माथुर, सुरेन्‍द्र सिंह चौहान, सैयद शाहनवाज अली, शैलेन्‍द्र सिंह राठौड़।

पिंक सिटी प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के लिए वोट 30 मार्च 2016 को सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक डाले जा सकेंगे। चुनाव नतीजे देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। पिंक सिटी प्रेस क्लब में मतदाताओं की संख्‍या तकरीबन 910 हैं। निर्वाचन अधिकारी सत्‍य पारीक को नियुक्‍त किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन