Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

PCS-J परीक्षा में 50 कॉपियों की अदला बदली ने छेड़ा सियासी विवाद, FIR व CBI जांच की उठी मांग

राघवेंद्र प्रताप सिंह-

निल यादव से लेकर संजय सिंह श्रीनेत तक क्या खोया क्या पाया? जबाब किसी के पास है? ये प्रदेश के युवाओं के साथ जघन्य अपराध है जो बदस्तूर 2012 से 2024 तक लागातर चालू है।

वैसे आयोग में भ्रष्टाचार की खुली नींव दिवंगत जो चले मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में शुरू हुई। बैंक रोड प्रयागराज में चयन कराने के लिए तो खुली मंडी सजी थी उस समय। परीक्षा थी स्वास्थ शिक्षा अधिकारी की.

जाँच का दायरा वहाँ तक बढ़ाना होगा। हाँ एक बात और बहुत पहले एक महिला ने pcs में टॉप किया था जिसका डिटेल्स निकालना पड़ेगा क्यों कि वो 150 में 152 नंबर पाई थी, जहां तक मुझे याद है। आयोग कब क्लीन होगा, कैसे होगा क्या ये संभव भी है? ये तो समझ में ही नहीं आ रहा है।

इसके साथ ही अगर किसी को पता हो कि बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा था तो जरूर बताए उसी आधार पर आयोग का भी हल खोजा जाए।


जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पीसीएस जे 2022 परीक्षा मामले में एफआईआर तथा सीबीआई जांच की मांग की है.

यूपी के मुख्यमंत्री सहित अन्य अफसरों को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडे द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका के क्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अपने हलफनामे में स्वीकार किया है कि 50 अभ्यर्थियों के आंसर शीट बदल दिए गए हैं.

हलफनामे के अनुसार आयोग ने इसे एक प्रशासनिक गलती मानते हुए कुछ अधीनस्थ कर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ किया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह मामला किसी प्रशासनिक लापरवाही का नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक षडयंत्र का दिखता है, जिसमें वृहद स्तर पर आपराधिक षडयंत्र कर परीक्षा में गड़बड़ी किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. अतः उन्होंने इस प्रकरण में प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराकर सीबीआई जांच की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन