Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रविंद्र सिंह का निधन!

ममता मल्हार-

सही सच्चा इंसान कौन जो जीवन भर सरल बना रहे। ऐसे ही थे रविंदर

वो 2003 का समय था। वर्तमान में अस्पताल के बड़े ग्रुप का साप्ताहिक अखबार निकलता था। उस अखबार के लिये नियमित इंटरव्यू करते थे तब पहली बार फ़ोटो जर्नलिस्ट रविन्द्र सिंह से मुलाकात हुई। तब इंटरव्यू में फ़ोटो जर्नलिस्ट साथ न हो तो फोटो मांगनी पड़ती थी। उसके बाद करीब दो साल वहां काम किया। रविन्द्र के साथ कई इंटरव्यू स्टोरी की। हम लोग नए थे संघर्ष का समय था।

बाद में मैं कुछ साल भोपाल तो कुछ साल मध्य प्रदेश से ही बाहर रही। फिर वापसी हुई तो रविन्द्र टकराये करीब 10 साल बाद औऱ उस दौर को याद किया। मुझे जहां भी देखते और बस कैमरा चालू ममता जी की एक फोटो तो बनती है बहुत दिन हो गए। विधानसभा या फील्ड की कुछ बेहतरीन फोटोज रविन्दर के कैमरे की ही हैं।

कुछ दिन पहले सुना था कि रविन्दर एडमिट हैं हमीदिया में तभी से मन था कि मिलने जाना है। समस्या वही ज़ालिम हार्ट की बीमारी। उम्मीद थी फिर मुलाकात होगी पर आज सुबह खबर मिली कि रविन्दर अपनी यात्रा पूरी कर गए। हम अपने आसपास के कितने लोगों से मिलने का बस सोचते रह जाते हैं आज नहीं कल चले जाएंगे कहाँ जा रहे वो बस यही सोचकर।

रविन्दर जी आपके साथ किये काम और संघर्ष हमेशा याद रहेंगे। अस्तित्व आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को हिम्मत दे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन