Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में पायनियर के पत्रकार को मारी गोली

सुल्तानपुर। शहर के बढैयावीर मोहल्ले में शुक्रवार रात घर के भीतर जा रहे दी पायनियर अखबार के पत्रकार दिनेश पांडेय पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग में पीठ में गोली लगने से पत्रकार घायल होकर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गए। घायल पत्रकार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

कोतवाली नगर क्षेत्र के बढैयावीर निवासी दिनेश पांडेय (42) पुत्र मनोराम पांडेय लखनऊ से प्रकाशित पायनियर अखबार में पत्रकार हैं। शुक्रवार रात नौ बजे वह स्कूटी से घर पहुंचे थे। वे स्कूटी बाहर खड़ी करके जैसे ही घर में घुस रहे थे तभी अपाचे बाइक से पहुंचे दो हमलावरों ने दिनेश को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोली चलने से दिनेश की पीठ में बाईं तरफ गोली लगकर सीने में घुस गई।

दिनेश के जमीन पर गिरते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। स्थानीय लोगों ने दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी श्यामदेव और स्वाट टीम भी जिला अस्पताल पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के दर्जनों पत्रकार अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। हर अपाचे बाइक की जांच शुरू कर दी गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन