Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

यूपी में पीके ने सीएम पद के लिए राहुल, प्रियंका और शीला दीक्षित का नाम सुझाया

अजय कुमार, लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हमेशा से काबिल नेताओं की लम्बी-चौड़ी फौज रही है। कई नेताओं के नाम गिनाये जा सकते हैं जिन्होंने अपने दम से प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपना नाम रोशन किया। फिर भी यूपी में कांग्रेस मरणासन स्थिति में हो तो आश्चर्य होता है। 27 वर्षो से वह सत्ता से बाहर है। इन 27 वर्षो में सत्ता में वापसी के लिये कांग्रेस लगातार प्रयासरत् रही है। जब भी चुनावी बिगुल बजता है कांग्रेसी ‘सपनों की उड़ान’ भरने लगते हैं, लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगती है।

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- black text --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-7095147807319647" data-ad-slot="2970045416" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script><p><span style="font-size: 12pt;"><strong>अजय कुमार, लखनऊ</strong></span></p> <p>उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हमेशा से काबिल नेताओं की लम्बी-चौड़ी फौज रही है। कई नेताओं के नाम गिनाये जा सकते हैं जिन्होंने अपने दम से प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपना नाम रोशन किया। फिर भी यूपी में कांग्रेस मरणासन स्थिति में हो तो आश्चर्य होता है। 27 वर्षो से वह सत्ता से बाहर है। इन 27 वर्षो में सत्ता में वापसी के लिये कांग्रेस लगातार प्रयासरत् रही है। जब भी चुनावी बिगुल बजता है कांग्रेसी ‘सपनों की उड़ान’ भरने लगते हैं, लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगती है।</p>

अजय कुमार, लखनऊ

Advertisement. Scroll to continue reading.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हमेशा से काबिल नेताओं की लम्बी-चौड़ी फौज रही है। कई नेताओं के नाम गिनाये जा सकते हैं जिन्होंने अपने दम से प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपना नाम रोशन किया। फिर भी यूपी में कांग्रेस मरणासन स्थिति में हो तो आश्चर्य होता है। 27 वर्षो से वह सत्ता से बाहर है। इन 27 वर्षो में सत्ता में वापसी के लिये कांग्रेस लगातार प्रयासरत् रही है। जब भी चुनावी बिगुल बजता है कांग्रेसी ‘सपनों की उड़ान’ भरने लगते हैं, लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगती है।

यूपी में असफलता का लम्बा दौर कांग्रेस का पीछा ही नहीं छोड़ रहा है, जो कांग्रेस कभी यूपी में सबसे अधिक ताकतवर हुआ करती थी आज मात्र 28 सीटों पर सिमट गई है। पिछले 27 वर्षो में न तो पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी कुछ कर पाये न ही सोनिया और राहुल गांधी का यहां सिक्का चला। प्रियंका वाड्रा गांधी ने सीधे तौर पर तो यूपी की राजनीति में दखल नहीं दिया, लेकिन मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों में वह जरूर जनता से संवाद स्थापित करके मां-भाई के लिये वोट मांगती नजर आती रहती थीं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

यूपी में नेताओं की दमदार फौज होने के बाद भी कांग्रेस अगर हासिये पर है तो इसकी वजह भी यही नेता हैं, जो अपने आप को पार्टी से बड़ा समझते हैं। यह नेता मौके-बेमौके अपने आचरण से संगठन की फजीहत कराते हैं। पार्टी की लाइन से हट कर बयानबाजी करते हैं। कद बड़ा होने के कारण इन नेताओं के खिलाफ आलाकमान भी कार्रवाई करने से कतराता रहता है। कांग्रेस जिस समय सत्ता से बाहर हुई उस समय बलराम सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे। उनके हटने के बाद महाबीर प्रसाद को दो बार प्रदेश की कमान सौंपी गई। इसी प्रकार नारायण दत्त तिवारी को भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला। सलमान खुर्शीद भी सात वर्षो तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी कड़ी मंे श्री प्रकाश जायसवाल,जगदम्बिका पाल(अब भाजपा में), डा; रीता बहुगुणा जोशी और अब निर्मल खत्री का नाम लिया जा सकता है।

महावीर प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के राज्यपाल बने। उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनने का भी मोका मिला। नारायण दत्त तिवारी यूपी के सीएम बने और बाद में उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे। मुसलमानों को लुभाने के लिये सलमान खुर्शीद को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई। इसी प्रकार श्री प्रकाश जायसवाल भले ही प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सफल नही रहे हों, लेकिन उन्हें भी यूपीए सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। मौजूदा नेताओं में सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा, डा0 रीता बहुगुणा जोशी, निर्मल खत्री जैसे तमाम नेताओं का नाम लिया जा सकता है, जो अपने आप को पार्टी से बड़ा समझते हैं। इन नेताओं के अहंकार का खामियाजा पार्टी भुगत रही है। कांग्रेस में गुटबाजी और सिरफुटव्वल का यह हाल है कि यहां कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी तक के समाने कांग्रेसी आपस में भिड़ जाते हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

अपने कर्मो से मरणासन कांग्रेस को नया जीवनदान देने के लिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवा क्या ली, प्रशांत को लेकर कांग्रेसी आपस में ही झगड़ने लगे हैं, जबकि इससे बेफिक्र प्रशांत किशोऱ उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी, शीला दीक्षित पर दांव लगाने का मन बना रहे हैं। पहले मोदी, फिर नीतीश और अब राहुल गांधी के लिए सियासी प्लान बना रहे प्रशांत किशोर यानी पीके का प्लान कुछ इस तरह का है, जिसके तहत यूपी में मायावती और अखिलेश के सामने कांग्रेस की तरफ से एक बड़ा और भरोसेमंद चेहरा होना जरूरी है। पीके को लगता है कि अगर राहुल गांधी खुद मुख्यमंत्री का चेहरा बन जाये तो इसका फायदा उसे न केवल यूपी के विधान सभा चुनाव में होगा, बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी।

पीके की रणनीति अगड़ी जाति, मुस्लिम और पासी का समीकरण बनाने की है। बीजेपी पहले ही ओबीसी पर दांव लगा चुकी है. इसीलिए वो लगातार बड़े ब्राह्मण चेहरे पर जोर दे रहे हैं। रणनीति के तहत अगर ब्राह्मणों की कांग्रेस में घर घर वापसी होती है, आधा राजपूत मुड़ता है तो मुस्लिम भी कांग्रेस के पाले में आ सकते हैं। दरअसल, पीके यूपी चुनाव में कांग्रेस को आर-पार की लड़ाई लड़ने की सलाह दे रहे हैं और पूरी ताकत झोंकने को कह रहे हैं. इसके लिए वो बिहार की तर्ज पर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की बीजेपी की सियासत से भी निपटने को तैयार हैं। पीके के करीबी मानते हैं कि बड़ा चुनाव जीतकर ही राहुल और कांग्रेस दोबारा खोयी ताकत वापस पा सकते हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

पीके की सलाह पर गांधी परिवार इसी महीने फैसला सुना सकता है। अगर सीए की कुर्सी के लिये राहुल- प्रियंका पर सहमति नहीं हुई तो पीके ने शीला दीक्षित का भी नाम सुझाया है। दरअसल, पीके की सलाह है कि कांग्रेस के वो ब्राह्मण चेहरे जो पिछले 27 सालों से यूपी की सियासत में हैं, उनसे काम नहीं चलेगा।इसी लिये वह पुराने चेहरों को किनारे करके कुछ नये और दमदार चेहरे तलाश रहे हैं। पुराने चेहरों को किनारे करने के चक्कर में ही पीके कांग्रेसियों के निशाने पर चढ़े हुए हैं। वह न तो पीके को कोई तवज्जो दे रहे हैं, न ही उनकी रणनीति पर अमल कर रहे हैं। पूरे प्रदेश की बात छोड़ दी जाये राहुल और सोनिया के सियासी गढ़ अमेठी और रायबरेली में भी पीके की नहीं सुनी जा रही है।

लेखक अजय कुमार लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार हैं. उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement