Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पीएमओ वाले जोशीजी की रेड फाइल में दर्ज है पत्रकार अजीत अंजुम का नाम

अजीत अंजुम-

त्रकारों पर ऐसे नज़र रखते हैं जोशी जी…

पीएमओ (PMO) वाले जोशी जी से मिल चुके मेरे एक पुराने संपादक मित्र ने बताया था कि उनके लैपटॉप में तीन तरह के फ़ोल्डर बने हैं. रेड फ़ोल्डर, ग्रीन फ़ोल्डर और येलो फ़ोल्डर.

PMO में हम जैसे तमाम पत्रकारों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होती है. मोदी सरकार की आलोचना करने वाले हम जैसे पत्रकारों का नाम रेड फाइल में दर्ज है. जैसे ही हम सोशल मीडिया में कुछ लिखते या बोलते हैं, तुरंत उनके पास पूरी जानकारी पहुँच जाती है.

ग्रीन फाइल में उन पत्रकारों के नाम दर्ज हैं, जो मोदी सरकार की जमकर चापलूसी करते हैं और जोशी जी के लिए टूल किट की तरह काम करते हैं.

ऐसे पत्रकार, एंकर और एडिटर को जोशी जी समय – समय पर WhatsApp करते रहते हैं. विपक्ष के ख़िलाफ़ नैरेटिव के निर्देश भी जोशी जी ऐसे पत्रकारों को भेजते रहते हैं. मोदी की शान में कसीदे पढ़ने के लिए रॉ मैटेरियल भी जोशी जी मुहैया कराते हैं.

येलो फाइल में बीच वाले ऐसे कुछ पत्रकार या एक्टिविस्ट होते हैं, जिन पर नज़र रखी जाती है.

मुझे जानकारी है कि हर कुछ- कुछ मिनट पर ये फ़ोल्डर अपडेट होता रहता है.

जोशी जी ये तय करते हैं कि पीएम मोदी का इंटरव्यू कौन करेगा, कौन नहीं. जोशी ही ये भी तय करते हैं कि इंटरव्यू में क्या पूछा जाए और क्या नहीं.

किस घटना पर काउंटर सवाल न हो और किस बात को ज़्यादा तवज्जो न दिया जाए ताकि पीएम असहज न हों. ये सब जोशी जी ही तय करते हैं.

राजदीप सरदेसाई की नई किताब में कुछ जानकारियाँ दी गई हैं लेकिन बहुत कुछ आना अभी बाक़ी है.

कुछ बातें मेरे इस यूट्यूब लिंक में

सोर्स : एक्स (X)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन