Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रसार भारती में बतौर संपादक कार्यरत प्रभात उपाध्याय भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी बने

प्रसार भारती में संपादक के रूप में कार्यरत प्रभात उपाध्याय ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय सूचना सेवा (IIS) में अधिकारी पद पर चयन पाया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रभात को उनके साथियों और शुभचिंतकों की ओर से इस नई भूमिका के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

मीडिया जगत में लगभग 13 वर्षों से ज्यादा की सक्रिय भूमिका निभा चुके प्रभात उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में हिन्दुस्तान अखबार से की थी, जहां उन्होंने सब एडिटर-कम-रिपोर्टर के तौर पर योगदान दिया। इसके बाद 2015 में उन्होंने दैनिक जागरण जॉइन किया और बतौर सीनियर रिपोर्टर कई अहम खबरों पर काम किया।

2018 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख करते हुए एनडीटीवी कंवर्जेंस में चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाई। यहां कंटेंट निर्माण, रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया प्रबंधन जैसे विविध जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा। इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो प्रभात उपाध्याय मेरठ यूनिवर्सिटी से बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन हैं। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में परास्नातक तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से साइंस एंड स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और ह्यूमन राइट्स में सर्टिफिकेट कोर्स किए हैं। वे सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (CCS) के भी ग्रेजुएट रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन