Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में प्रदीप पाण्डेय ने 8 वर्ष लंबी पारी को दिया विराम

अमर उजाला (डिजिटल) में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पाण्डेय ने आठ वर्षों के लंबे और सराहनीय कार्यकाल के बाद संस्थान से विदाई ले ली है। प्रदीप पाण्डेय अमर उजाला डॉट कॉम में टेक्नोलॉजी बीट की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे और उनके नेतृत्व में टेक सेक्शन ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की।

पाण्डेय ने अपने कार्यकाल के दौरान अमर उजाला की लगभग सभी बीट्स पर काम किया और डिजिटल पत्रकारिता में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया। टेक्नोलॉजी, गैजेट, साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे जटिल विषयों पर उनकी पकड़ विशेष रूप से प्रशंसनीय रही है।

छपरा (बिहार) के मूल निवासी प्रदीप पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस) से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है। अमर उजाला से पहले वे एस्ट्रोसेज डॉट कॉम और इंडिया न्यूज़ (inkhabar.in) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इनपुट है कि प्रदीप पाण्डेय अपनी नई पारी जल्द ही शुरू करेंगे लेकिन कहां से इसपर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है…?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन