Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एमपी के अखबार ‘प्रदेश टुडे’ समूह पर इनकम टैक्स का छापा

एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है। प्रदेश टुडे अख़बार को संचालित करने वाली कंपनी और अन्य सहायक कंपनियों के भोपाल, इंदौर, मुम्बई स्थित ऑफिसों में बड़ी रेड पड़ी है। अख़बार के मालिक और संपादक हृदयेश दीक्षित हैं जिन्होंने काफी काला माल पैदा किया हुआ है।

एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है। प्रदेश टुडे अख़बार को संचालित करने वाली कंपनी और अन्य सहायक कंपनियों के भोपाल, इंदौर, मुम्बई स्थित ऑफिसों में बड़ी रेड पड़ी है। अख़बार के मालिक और संपादक हृदयेश दीक्षित हैं जिन्होंने काफी काला माल पैदा किया हुआ है।

प्रदेश टुडे मीडिया समूह और उसके द्वारा संचालित एम पी न्यूट्री फूड्स लिमिटेड (मिड डे मिल सप्लाई करने वाली कंपनी) पर शुरू हुई आयकर छापे की कार्यवाही में100 से अधिक अफसर कर्मचारी लगे हैं। इस दल ने इंदौर, मुम्बई और भोपाल के दफ्तरों पर दबिश दी।

समूह के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़ने के बाद दूसरे मीडिया घरानों में भी हड़कंप मच गया है। इंदौर के गंगवाल बस स्टैंड के नजदीक स्थित ऑफिस पर भी आयकर की टीम पहुंची हुई है। यहाँ 100 से अधिक लोगों ने दफ्तर पर डेरा डाला है। इंदौर में 20 ठिकानों, भोपाल में चार और मुंबई  के दफ्तर पर भी छापे पड़े हैं। 

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश मे 700 करोड़ रुपए के पोषण आहार सप्लाई के मामले में गड़बड़ी की शिकायतों पर भोपाल, इंदौर और मुम्बई में आयकर विभाग ने छापेमारी की।हदयेश दीक्षित के निवास और कार्यालयों पर भी छापे पड़े हैं….पोषण आहार सप्लाई को लेकर पहले से विवादो में हैं हदयेश। अफसरशाही और राजनेताओ के गठजोड़ का खेल है पोषण आहार में गड़बड़झाला। इसमें बड़े पैमाने पर रिश्वत की शिकायत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन