Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

42 साल की उम्र में ही चले गए नईदुनिया देवास के रिपोर्टर प्रफुल्ल सोनी

Sourabh Sachan : बड़े दर्द के साथ लिख रहा हूँ। आज नईदुनिया देवास के रिपोर्टर प्रफुल्ल सोनी हमें छोड़ कर पंच तत्व में विलीन हो गए। उनकी उम्र मात्र 42 साल की थी और वे अपने पीछे पत्नी और 6 साल का एक बच्चा छोड़ गए। इलाज ने परिवार की कमर तोड़ दी सो अलग। मोटे अनुमान में करीब 9 लाख रूपये खर्च हो गए, जिसमे कई लोगों का प्रयास रहा। लेकिन मुन्ना नहीं बचा।

आपको जानकार हैरानी होगी की इन पत्रकारों को इनका प्रतिष्ठान ओनरोल ही नहीं मानता और न ही कोई मदद करता है। मजीठिया आयोग के दिशानिर्देशों से बचने के लिए एक प्राइवेट कंपनी खोलते हैं और उसका प्रतिनिधि बना कर मीडिया संसथान में काम करवाते हैं।

सरकार ने अधिमान्यता से जुड़े पत्रकारों को बीमा की सुविधा के रखी है लेकिन उसके लिए संपादक का एक पत्र अनिवार्य है। मजीठिया से बचने के लिए यह् पत्र इन पत्रकारों को नहीं दिया जाता। इसलिए सरकारी योजनाओं का भी लाभ यह पत्रकार नहीं ले पाते।

पत्रकारों का जीवन एक स्याह ख्वाब बन कर रह गया है। घुटन भरी जिंदगी में वे ज्यादा दिन नहीं चल पाते और रोते बिलखते परिजनों और दोस्तों को छोड़ जाते हैं। शर्मनाक है सरकार के लिए और सबसे शर्मनाम संस्थान के लिए। एक दिन आएगा तुम्हे पत्रकार ढूंढें नहीं मिलेंगे और तुम्हारा व्यापर डूब जायगा। दिल से बद्दुआ दे रहा हूँ….ॐ शांति दोस्त Prafulla Soni Munna.

पत्रकार सौरभ सचान की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन