Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दिल्ली के दो पत्रकारों को पकड़ने के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने जहाज से पुलिस भेजा!

DD News के पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव और अशोक श्रीवास्तव पर कांग्रेस की FIR, कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली राहत

प्रखर श्रीवास्तव

नई दिल्ली, 14 जून 2025 : DD News के वरिष्ठ पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए खुलासा किया है कि उनके और वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा बेंगलुरु में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। प्रखर के अनुसार, यह FIR पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और इसका मकसद उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाना है।

प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि कर्नाटक पुलिस की एक टीम विशेष रूप से हवाई जहाज़ के माध्यम से दिल्ली आई थी, जिसका उद्देश्य उन्हें गिरफ्तार कर कर्नाटक ले जाना था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पत्रकारों ने तुरंत कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया, जहाँ से उन्हें तत्काल राहत मिली और मामले पर स्टे ऑर्डर दे दिया गया।

प्रखर ने अपनी पोस्ट में साफ कहा है कि वे डरने वाले नहीं हैं। उनका कहना है, “हम न झुकेंगे, न टूटेंगे। हम तथ्यों, तर्कों और सबूतों के साथ जवाब देते रहेंगे और पूरा सच बोलते रहेंगे।” उन्होंने कांग्रेस और उसके “दिल्ली में बैठे आकाओं” पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य की विजय तय है और तानाशाही एवं फासीवादी मानसिकता को हार का सामना करना पड़ेगा।

अपनी बात को मजबूती देने के लिए उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पंक्तियाँ भी उद्धृत कीं:

“अब जो सिर पर आ पड़े, नहीं डरना है,

जनमे हैं तो दो बार नहीं मरना है।

कुत्सित कलंक का बोध नहीं छोड़ेंगे,

हम बिना लिये प्रतिशोध नहीं छोड़ेंगे।”

यह मामला मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। अब सभी की नजरें कर्नाटक हाईकोर्ट की अगली सुनवाई और केंद्र व राज्य सरकारों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन