Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार प्रशान्त त्रिपाठी ने ‘न्यूज़24’ का साथ छोड़ दिया है!

पत्रकार प्रशान्त त्रिपाठी को लेकर सूचना है कि उन्होंने न्यूज 24 को अलविदा कह दिया है। वे पिछले 3 वर्षों से न्यूज 24 में कार्यरत थे। प्रशान्त यहां सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रशांत के पास डे-प्लान बनाने की अहम जिम्मेदारी थी।

बताया जाता है कि प्रशान्त के रहते ही चुनाव के वक्त न्यूज 24 ने टीआरपी में लम्बी रेस लगाई। उनके चैनल हेड भी उनकी प्रतिभा के कायल हैं। संस्थान ने नई शुरूवात और उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें बडी मुश्किल से कार्यमुक्त किया है।

बहरहाल प्रशान्त अभी कहां जाएगें इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। इसके पहले प्रशान्त त्रिपाठी ने सूर्या समाचार में रहते हुए छत्तीसगढ में जंगलों के बीच नक्सलियो पर खास कार्यक्रम किया था। वहां उन्होने 3 साल तक अपना सहयोग दिया।

सूर्या समाचार से पहले समाचार प्लस और न्यूज एक्सप्रेस जैसे प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण काम किया। न्यूज़ एक्सप्रेस में उनकी रिपोर्ट ‘सत्यमेव जयते’ चर्चित हुई थी। इसकी चर्चा उस वक़्त तक संसद तक में हुई थी। मूलरूप से देवरिया, यूपी के रहने वाले प्रशांत ने पुर्वाचंल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन